Monday, September 15, 2014

निंगाह

उसने निंगाहो से दिल चुराया था कभी
आज हाथ से छुवा है
अब खुदा जाने हम जिंदा भी बचेंगे या नही ||SJ||

Saturday, September 6, 2014

गुण अवगुण

यू तो मुझ में गुण भी है अवगुण भी
ये तो तुम्हारी नज़रो का फेर है जो मैं हिरा दिखा या पत्थर ||SJ||

Saturday, July 26, 2014

हाले दिल

सुनाने को तो मैं तुझे हाले दिल सुना दूँ ,
बस ये सोच के रुक जाता हू, कही तू रो न दे || (SJ)

Sunday, July 20, 2014

मौत जिंदगी का अन्त नहीं है

कोई पूछे, मेरी जिंदगी का सार क्या  है
लूँ तेरा नाम, कहानी और क्या है

कोई पूछे, इन होठो पर ये मुस्कान कैसे है
तुझे सोचू, ख़याल और कोई कहाँ है

कोई पूछे, अँधेरे में मेरी राह खोयी क्यों नहीं
विश्वास  पर चलता हूँ, रोशनी की जरूरत कहाँ है

कोई पूछे, मैं सुस्ताता क्यों नहीं
हो मंजिल सामने, पैर रुकते कहाँ है

गले मिले, शिकवा ना करे, जहाँ मुझे सुकून मिले
वो बाँहे फैलाये खड़ी है, मौत  जिंदगी का अन्त नहीं है

Monday, May 26, 2014

तू साथ देना

दुनिया चाहे मेरी दुनिया छीन ले 
तू साथ देना मैं नयी दुनिया बसा लूँगा ||(SJ)

मेरी जिंदगी मेरी खुशियाँ

उसने यूही तुझे नही मिलाया मुझसे
उसे पता था मेरी जिंदगी मेरी खुशियाँ है तुझसे ||(SJ)

Tuesday, April 15, 2014

कर्म

ये जिंदगी तू मुझसे सारे कर्म करवा,
बस इतना करम करना, किसी के आँख से आंसू ना बहे|| (SJ)

Sunday, April 13, 2014

खुशी

किसी की खुशी को यु अपनी खुशी ना बना,
की उसकी एक पल की खामोशी तुम्हारी जिंदगी मे तूफान ले आए||
और जिस रब ने उसे दिया, तुम्हे उसी से नफ़रत हो जाए ||(SJ)

अश्क

लोग पूछते है की मैं रोता क्यो नही,
उन्हे क्या पता मैने अपने अश्क कुछ हसीन पलो के लिए बचा रक्खे है ||(SJ)

Thursday, April 10, 2014

सरहदे

ये तो दिलो की दूरिया है  जो हमें मिलने नहीं देती
सरहदे तो लोग रोज पार करते है (S J)

गुर्राता

जिनके दर्द देख, खून खौल जाता था
अब उनसे, आँख मैं चुराता हु
 
कहने को तो शेर हु
पर बस, अब मै गुर्राता हु (S J)

शर्म

स्वेत सब स्यामल हुए
प्याले भरे, पर प्यास रह गयी
जो कुछ शर्म बची थी
वो आँखो से बह गयी (SJ)

सपने

जब मेरी,  दुनिया हुई बड़ी
मैं खुद मे ही सिमट कर रह गया
 
और
 
सपने कही जो हमारे थे
वो कब, मेरे  हुए पता ना चला

Thursday, March 20, 2014

रूहे दर्द

ये झूठ है की हसने वालो के सीने पर जख्म नहीं होते
ये अलग बात है की वो दुनिया को दिखाई नहीं देते||
सूरज चाँद तारे सब गवाह है मेरी महोब्बत के
ये अलग बात है की ये गवाह गवाही नहीं देते ||
मेरे गज़लों को सारा जहा सुनता है
ये अलग बात है रूहे दर्द किसी को सुनाई नहीं देते|| (SJ)

Wednesday, March 19, 2014

मौत

मौत पर रोने नहीं देती ..
जिंदगी भी कितनी बेरहम होती है

खूबसूरती

महफील से खुबसूरत होती है तनहाई, गर तनहाई का राज खुबसुरती हो ||
और ख़ामोशी भी गुंजती है, गर मन में कोई कोयल कूकती हो ||(S J)