Sunday, June 2, 2013

मन

जब खुले थे तो खुद ही जा उलझा था उसकी जुल्फों में
आज खुद ही उससे निकलने को कहता है मन

जाने किन भावों में बहता है मन
अजीब कश्मकश  में रहता है मन

जब पास थी तो उससे दूर जाने का करता था मन
आज दूर है तो उसके लिए तड़पता है मन

होश में होकर भी मदहोश  रहता है मन
अजीब कश्मकश  में रहता है मन (SJ)

No comments:

Post a Comment